राफेल के बाद अब 5जी सुखोई-57 पहली पसंद

 

नयी दिल्ली. फ्रांस के साथ राफेल जेट सौदे को मंजूरी देने के बाद भारत अब पांचवीं पीढ़ी (5जी) के स्टील्थ लड़ाकू विमान की खरीद को औपचारिक रूप देने के लिए तैयार है। इसमें रूस का सुखोई-57 पहली पसंद बनकर उभरा है। इस जेट ने पिछले साल फरवरी में बेंगलुरु में ‘एयरो इंडिया’ के दौरान उड़ान का प्रदर्शन किया था।

 

सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायुसेना ने चीन के बढ़ते बेड़े के कारण पांचवीं पीढ़ी के जेट की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा की है। चीन के पास पहले से ही पांचवीं पीढ़ी के सक्रिय जेट जे-20 और जे-35 हैं। उसने ये विमान पाकिस्तान को देने का वादा किया है। रूसी सुखोई-57 को तब तक के लिए एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में पहली पसंद माना जा रहा है, जब तक कि भारत का अपना पांचवीं पीढ़ी का जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तैयार नहीं हो जाता। इसके लिए 10 साल लगने की संभावना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!