एअर इंडिया ने इजराइल के लिए 31 मई तक निलंबित कीं उड़ानें

 

यरूशलम. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एअर इंडिया ने इजराइल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विमानन कंपनी ने नई दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर 31 मई तक उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

तेल अवीव मार्ग पर अधिकतर प्रमुख विमानन कंपनियों ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं और केवल इजराइली विमानन कंपनियां जैसे एल अल, इस्रायर, अर्किया और एअर हैफा कड़ी पाबंदियों के बीच परिचालन कर रही हैं। उड़ानों का निलंबित होना इजराइल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों के लिए चिंता का विषय है, जो निजी या पेशेगत कारणों से या क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण ईरान से निकलना चाहते हैं। इजराइल छोड़ने के इच्छुक भारतीयों को जमीनी सीमा के जरिये जॉर्डन या मिस्र होकर जाना पड़ रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!