
अमेरिका का बड़ा फैसला, दुनियाभर में सहायता कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली मदद पर लगाई रोक
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मानवीय खाद्य कार्यक्रमों और इस्राइल व मिस्र को मिलने वाली सैन्य सहायता को छोड़कर दुनियाभर में लगभग सभी विदेशी सहायता कार्यक्रमों को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के इस आदेश के बाद दुनियाभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार प्रशिक्षण और अन्य कार्यों से जुड़ीं अनगिनत परियोजनाएं रुकने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका इन विदेशी परियोजनाओं के लिए सबसे ज्यादा मदद मुहैया कराता है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन सहायता कार्यक्रमों को समाप्त करने की शुरुआत है, जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी हित में नहीं मानते। दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों को भेजे गए इस आदेश में नए सरकारी खर्च पर रोक लगा दी गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि ये कार्यक्रम तभी तक जारी रहेंगे जब तक उनके पास पूर्व में जारी धनराशि उपलब्ध रहेगी।
इस रोक के दौरान विदेश मंत्रालय इस बात की समीक्षा करेगा कि अमेरिकी सहायता से चलने वाले हजारों कार्यक्रमों में से कौन से कार्यक्रम जारी रखे जा सकते हैं।
मंत्रालय के आदेश में उस कार्यकारी आदेश के क्रियान्वयन का उल्लेख है, जिस पर ट्रंप ने सोमवार को हस्ताक्षर किए थे। शुक्रवार के आदेश ने मानवीय अधिकारियों को विशेष रूप से निराश किया, क्योंकि इसमें स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को नयी वित्तपोषण रोक से बचाने के लिए कोई छूट नहीं दी गई है।
More Stories
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बस से टकराई, 10 की मौत, 19 घायल
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात...
बिमटेक ने प्रबंधन में पीएच.डी. समकक्ष फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 23 फरवरी
मुंबई/अनिल बेदाग: भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 2025 सत्र के...
मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने ओजस ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी कर महाराष्ट्र में दस्तक दी
मुंबई /अनिल बेदाग: मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नेत्र देखभाल प्रदाता ओजस ग्रुप...
किसी भी देश में अवैध रूप से रहने का किसी को कोई कानूनी अधिकार नहीं
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध अप्रवास के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग...
गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में स्मार्ट और सस्टेनेबल नवाचारों का अनावरण किया
‘मेक इन इंडिया’ विजन के साथ वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम (IoT) जैसी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन, जो उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक है...
मुंबई पुलिस ने नकली गुडनाइट उत्पादों की आपूर्ति करने वाली यूनिट पर की छापेमारी
मुंबई : गुडनाइट जैसे प्रमुख ब्रांड संचालित करने वाली घरेलू कीटनाशक श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...