‘समरसता कलश’ का देवरीखुर्द मंडल में भव्य स्वागत 

 

 

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महान संत शिरोमणि पूज्य श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वीं जयंती वर्ष पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत् वाराणसी से लाए गए ‘समरसता कलश’ का देवरीखुर्द मंडल में मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत एवं विधिवत पूजन अर्चन किया गया।

पूज्य संत की जन्म स्थली से आए इस कलश को भाजपा देवरीखुर्द मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा कर ख्यातिलब्ध बड़े हनुमान मंदिर, लालखदान में दर्शनार्थ रखा गया है। मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह ने बताया कि समाज को एकजुटता का संदेश देने वाले इस समरसता संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर पर कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी एवं समाज में समता और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

कलश के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, मंडल महामंत्री एवं समरसता संकल्प समिति के संयोजक जितेंद्र राय, सह संयोजकद्वय राजेश वैद्य ओमप्रकाश सूर्या, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विवेक पांडे,महिला मोर्चा मंत्री लक्ष्मी सिंह, गायत्री देवांगन, कली चौहान, कुमारी कश्यप, पूजा पासी, ललिता पाल, उर्वशी पाल, उर्मिला पासी, तुलसी पासी, कविता राजपूत, रागिनी चौहान, पिंकी चौहान, कृष्णा चौहान, राजू यादव, राकेश सूर्यवंशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *