जिला अस्पताल में प्रसव से पहले मां-बच्चे की मौत

 

तीन दिन सामान्य प्रसव का इंतजार, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया
कोरबा.  जिला अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला कविता और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि तीन दिन तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया गया। सिजेरियन और सोनोग्राफी की मांग भी नहीं मानी गई।
24 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सोमवार तडक़े लेबर रूम में सांसें तेज होने के बाद मौत हो गई। पति ओंकारेश्वर रजक का कहना है कि समय पर सर्जरी होती तो जान बच सकती थी। अस्पताल प्रशासन का पक्ष है कि महिला को उचित इलाज और निगरानी दी गई। मौत अचानक घबराहट और धडक़न तेज होने से हुई। मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉ. आदित्य सिसोदिया को अधिकारी बनाया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *