Day: September 30, 2026

अरपा का जल लेकर काशी जा रही सेवा यात्रा का बिलासपुर में हुआ स्वागत

   वडनगर से निकला 52 बाइक सवारों का दल तिफरा पहुंचा  महतारी वंदन हितग्राहियों से संवाद बिलासपुर। वडनगर से काशी तक निकली सेवा यात्रा में शामिल 52 बाइक यात्रियों का दल बुधवार को बिलासपुर पहुंचा। तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल बाइक सवार मार्ग में

आयुर्वेद दिवस पर वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में निशुल्क शिविर का आयोजन , 216 मरीजों ने कराया उपचार

  पाइल्स, फिशर और फिस्टुला के मरीजों की जांच सात चिकित्सक दे रहे सेवाएं बिलासपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में सात दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में पाइल्स, फिशर और फिस्टुला सहित विभिन्न रोगों की जांच

जिला अस्पताल में प्रसव से पहले मां-बच्चे की मौत

  तीन दिन सामान्य प्रसव का इंतजार, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया कोरबा.  जिला अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला कविता और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि तीन दिन तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया गया। सिजेरियन और सोनोग्राफी की मांग भी नहीं मानी गई। 24

गर्भवती पत्नी को पीट रहा था पति, रेल कर्मी ने बचाया

  कोरबा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद रेल कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और महिला को बचा लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल

दवनपुर में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की सामूहिक शपथ

  बिलासपुर.  सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा विकासखंड कोटा के ग्राम दवनपुर में ‘जल संरक्षण एवं जनभागीदारी’ पर केन्द्रित ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण को न करें नजरअंदाज

हार्ट अटैक का नाम आते ही आमतौर पर सीने में तेज दर्द, पसीना और सांस फूलने जैसे लक्षणों का ध्यान आता है। लेकिन महिलाओं में इसकी तस्वीर हमेशा इतनी स्पष्ट नहीं होती। कई बार लक्षण हल्के होते हैं या सामान्य हार्ट अटैक से अलग दिखाई देते हैं। यही कारण है कि महिलाओं में कुछ संकेतों

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 

  रायपुर.   मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक

नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी, किसानों की खेती को मिली मजबूती

    आमाचुवा और लोवर मनियारी योजना से 2,197 हेक्टेयर खेतों को सिंचाई का लाभ खरीफ के साथ रबी के लिए भी पानी, नहरों के सुधार से बढ़ीं सुविधाएं बिलासपुर. खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन

आयुष्मान कार्ड बना स्वास्थ्य का सहारा, निःशुल्क किडनी उपचार से मिली नई उम्मीद

  शासकीय योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं हुई आसान बिलासपुर. गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है।