महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण को न करें नजरअंदाज

हार्ट अटैक का नाम आते ही आमतौर पर सीने में तेज दर्द, पसीना और सांस फूलने जैसे लक्षणों का ध्यान आता है। लेकिन महिलाओं में इसकी तस्वीर हमेशा इतनी स्पष्ट नहीं होती। कई बार लक्षण हल्के होते हैं या सामान्य हार्ट अटैक से अलग दिखाई देते हैं। यही कारण है कि महिलाओं में कुछ संकेतों को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

एम्स दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव नारंग ने महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द, भारीपन या किसी तरह की असहजता महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *