राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत
बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत
हरदीबाजार: झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं बोधराम कंवर की उपस्थिति में शिलान्यास का विधि पूर्वक पूजन पंडित रेखा राम पांडे के द्वारा संपन्न कराया गया । तत्पश्चात अतिथियों को मां सरस्वती व माता स्व.झीनी बाई कंवर के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर, अतिथियों को मंचस्थ कराया गया।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहां की बोधराम जी अपने माता और पिता के आदर्श और मार्गदर्शन को आगे बढ़ा रहे हैं, बोध राम जी राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, एसईसीएल कोयला निकालने के लिए गांव के गांव को विस्थापित कर रहा है लेकिन जो बुनियादी सुविधाएं और उनके अधिकार भी पूरी जिम्मेदारी से सुनिश्चित करें, आप सभी एक गांव में एक साथ सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं, विस्थापित होने की पीड़ा जब एक दूसरे से आदमी का मेल मुलाकात नहीं हो पाएगा सुख-दुख में शामिल नहीं हो पाएगा, बोधराम जी के उत्साह व जज्बे को देखते हुए उन्हें 100 साल जीने की ईश्वर से कामना की, वही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दिए की युवाओं को जोड़ो उनके साथ बैठक करो, चर्चा करो और संगठित रहो
इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा बोध राम कंवर जी ने शास्त्री शिक्षा समिति के द्वारा खोले गए नवीन झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर बताया। इससे पूर्व बोधराम जी ने ग्राम्य भारती महाविद्यालय, शास्त्री हाई स्कूल की स्थापना की जो इस ग्रामीण अंचल में आज भी संचालित है जो ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम है ।
राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि बोधराम जी ने अपने आप को शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित कर दिया, शास्त्री हाई स्कूल,ग्राम्य भारती महाविद्यालय जो अब शासकीय हो गया है एसईसीएल से विस्थापित हो गया है लेकिन उन्होंने बच्चों के भविष्य उच्च और अच्छी शिक्षा के लिए झीनी
बाई स्मृति महाविद्यालय की स्थापना की है, हमारी सरकार में शिक्षा के दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी मध्य के विद्यालय खोले गए, सांसद जी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोले गए लेकिन आज की स्थिति में शिक्षा का स्तर अच्छी नहीं रही ।
बोध राम जी ने अपने संबोधन में कहा मेरी माता शुरू से ही शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित व धार्मिक रही जिनका सपना आज मैंने झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय की स्थापना कर पूरा किया, इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के आदिवासी ,गरीब बच्चियों को उच्च और अच्छी शिक्षा , अच्छा वातावरण मिल सके इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय का स्थापना किया, आप सभी की उपस्थिति के लिए मैं हृदय से आभारी हूं ।इस दौरान नवीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौधरी ने संस्था के संबंध में संक्षिप्त विवरण दिया। अंत में सभी अतिथियों को शाल-साडी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाली-तानाखार मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीणों मनोज चौहान,कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी,दुलेश्वरी सिदार,दयाराम कंवर,प्रमीला कंवर, धन्नजय कंवर,मुकेश जायसवाल, सरपंच लोकेश्वर कंवर,सुरज महंत,शेख इस्तिक,बद्री प्रसाद राठौर,विजयभूषण सिंह कंवर,तनवीर अहमद,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कौशल श्रीवास,मदनलाल राठौर, सैय्यद कलाम,विजय जायसवाल,विजय अग्रवाल ,रामनारायण कश्यप,रामशरण कंवर,मीरा कंवर,सूरज दास मानिकपुरी,कन्हैया राठौर,रमेश अहीर, चंद्रहास राठौर, पुष्पेंद्र शुक्ला, इंद्रपाल सिंह कंवर,विकास सिंह,यशवंत लाल,ईशाख खान,प्रभा कंवर,कांति मधुकर,संतोषी, भैयाराम यादव, अनिल टंडन,हरसेन महंत,पदमनी रात्रे, युवराज सिंह कंवर,गगन यादव, लक्ष्मी बंजारे, अंत डिक्सेना,प्रो.राकेश राठौर,गजानंद यादव,मनोज कर्ष मंच का सफल संचालन प्रो शिव दुबे ने किया।


