देश बड़े सपनों और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने लाल किले पर पहुंचने के बाद सलामी गारद का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी समेत देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि देश बड़े सपनों और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *