July 20, 2026
बाल विवाह की कोशिश नाकाम: मंडप पर पहुंची टीम, बारात लौटाई गई
कोरबा। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। रविवार को एक बार फिर सामूहिक जागरूकता अभियान के तहत शहर के चिमनीभट्ठा बस्ती में एक मंडप से बाल विवाह रुकवाया गया। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बारात पहुंचने के साथ ही कार्रवाई कर दी गई।
13 से 15 वर्ष की आयु के लड़के और लड़की की शादी रोक दी गई। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में बाल विवाह रोकने के प्रयासों को नई मजबूती मिली है।


