April 28, 2024

पर्यटन निगम मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सपरिवार मां महामाया के दर्शन किये


बिलासपुर. नवनियुक्त पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने आज रतनपुर मां महामाया मंदिर पहुंचकर पत्नि एवं ईष्ट मित्रों के साथ मां महामाया के दर्शन किये। प्रदेश, जिला एवं शहर के लिए खुशहाली की कामना की। रतनपुर पहुंचने पर महामाया गेट में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सूर्या, पूर्व अध्यक्ष आनंद जायसवाल, रतनपुर नगर पालिका के सभी पार्षद, युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ जनों ने आतिशीय स्वागत किया। स्वागत एवं दर्शन के पश्चात् रतनपुर नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेन आशीष शर्मा के शपथग्रहण में भाग लिया।


इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि रतनपुर धार्मिक और ऐतिहासिक नगरीय के साथ ही शक्ति का केन्द्र है। रतनपुर के ऐतिहासिक वैभव को वापस लाने हेतु पर्यटन का केन्द्र रतनपुर को बनाया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित एस.डी.एम. तुलाराम भारद्वाज से कहा कि भारत भवन के दर्ज पर एक सांस्कृतिक भवन बनाने हेतु भूमि का चयन करें।

अटल श्रीवास्तव के साथ जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, महेश दुबे, धर्मेश शर्मा, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू, रमजान गौरी, राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, सीताराम जायसवाल, सुरेश टण्डन, अजय यादव, भरत कश्यप के साथ रतनपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम अटल श्रीवास्तव ने सिद्धी विनायक मंदिर गणेशजी दर्शन किये, तत्पश्चात् मां महामाया के दर्शन किये, उसके बाद भैरव बाबा के दर्शन किये। आज अटल श्रीवास्तव से उनके निवास पर शहर के राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग मिलकर बधाई देते रहे। हॉटल एसोसिएशन बिलासपुर, श्रीराम क्लाथ व्यापारी संघ, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शिल्पी तिवारी, अनिता लव्हात्रे, आशा पाण्डेय, माया गंधर्व आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा और भाजपा की बी टीम शराब कोचियों को बचाने राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे
Next post स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन
error: Content is protected !!