भाजपा चंद पूंजीपतियों के लिए समर्पित दल, किसान मजदूरों से इनका कोई सरोकार नहीं

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है राज्य के मुखिया का किसान होना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेत में हल चलाते हैं खेती किसानी को समझते हैं किसानों के दुख तकलीफ क्या होती है किन किन समस्याओं से जूझते हैं सारी समस्याओं को भली-भांति जानते हैं इसीलिए किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी फैसला किए हैं।नरुवा गरुवा घुरूवा बॉडी योजना से कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे है ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दे रहे है। किसानों के कर्ज माफी,बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ किया गया।धान की कीमत 2500रु प्रति क्विं दे रहे साथ ही के राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से कोदो कुटकी दलहन तिलहन मक्का गन्ना सहित फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को भी योजना के माध्यम से प्रति एकड़ 10 हजार रुपया देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को लाभान्वित कर रहे हैं अब ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरु की जा रही है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के 20हजार गांव के लगभग 10 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रभारी शिव प्रकाश ने अपने बयान में किसान को चुनौती बताकर भाजपा के किसान विरोधी नीति का ही जिक्र किया है।भाजपा चंद पूँजीपतियों के लिए समर्पित दल है इनका किसान मजदूर आम आदमी से कोई सरोकार नही है इनकी नीति पूंजीपतियों के हितों को पूरा करने की है।पूर्व के रमन भाजपा शासनकाल में हजारों किसानो ने आत्महत्या किया। किसानों को उनका हक नहीं मिला।किसानों से किये वादा को रमन सरकार ने पूरा नहीं किया।2100रु प्रति क्विंटल धान की कीमत और 300रु प्रति क्विंटल बोनस नहीं दिया। किसानों के लिए बनाए गए जलाशय को पूँजीपत्तियो को बेचा गया।बीते 7 साल में मोदी की सरकार भी किसान विरोधी कृत्य में ही लगी है किसानों से वादाखिलाफी की है तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को चंद पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की साजिश की है। मोदी भाजपा के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बीते 8 माह से किसान दिल्ली के सीमाओं में आंदोलन कर रहे हैं। अपने हक की आवाज उठा रहे किसानों के ऊपर भाजपा के नेता आतंकवादी नक्सली टुकड़े टुकड़े गैंग राष्ट्रद्रोही होने का आरोप लगा चुके हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!