May 7, 2024

बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड नम्बर 22 में किया जनसंपर्क

बिलासपुर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनघोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों को ढाई साल के कार्यकाल में पूरा नहीं करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क और जन जागरण अभियान आज भी जारी रहा। भाजपा नेता लोगों की भी जाकर कह रहे हैं कि गंगाजल की कसम खाकर कार्य करने का वादा आम जनता से किया था वह झूठा साबित होते जा रहा है। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में आज पुराना वार्ड क्रमांक 22 आजाद नगर मसनगंज बिलासपुर के सरजू बगीचा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  अमरजीत सिंह की अगुवाई में वार्ड के घर घर जाकर माताओं एवं बहनों से जनसंपर्क किया। तथा कांग्रेश के ढाई साल के कार्यकाल से परेशान आम जनता का का दुख-दर्द सुना। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से  सभी लोगों ने एक ही बात कही कि जो कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हुए थे।  वो अब नहीं हो पा रहे हैं। इस जनसंपर्क अभियान में वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, जितेंद्र राय, भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के महामंत्री अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू रजक,प्रशांत कश्यप, प्रदीप वर्मा,सतीश नायडू, श्याम सोनीशैलेंद्र सोनी, संदीप सोनी, लोमस श्रीवास, राहुल सोनी, अनिमेष मुले, देव यादव, कृष तिवारी, निहाल, गोहिल और साकिम खान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राजधानी में संपन्न हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक और प्रशिक्षण में शामिल हुए बिलासपुर के कांग्रेसजन
Next post अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के निश्चित मापदंड निर्धारित हो : डॉ. रायजादा
error: Content is protected !!