April 27, 2024

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर. सकरी में रहने वाली एक महिला ने 15 मार्च को पुलिस में एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से बदनियति के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए यह लिखा कि 15 मार्च को वह शाम को 7 बजे सब्जी लेने गई हुई थी। उसी समय लोखड़ी गांव का रहने वाला आशीष लाल पिता अशोक लाल (उम्र 19 वर्ष) महिला की नाबालिग बेटी के पास पहुंचा और उस से बदतमीजी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। साथ ही बदनियति से उसके साथ बदसलूकी करने लग गया। इस पर महिला की नाबालिग बेटी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष लाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी आशीष लाल की गिरफ्तारी थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक के अलावा साइबर सेल के उप निरीक्षक प्रभाकर पांडे, मनोज नायक, सहायक उपनिरीक्षक राजपूत, आरक्षक सतीश यादव, विवेक चंदेल, अभिजीत डहरिया, शैलेंद्र साहू, सुनील पटेल और सुनील सूर्यवंशी तथा उदय पाटले की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों ने मेहता नर्सिंग होम में टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों और डॉक्टरों का किया सम्मान
Next post जब पुलिस के सामने मंत्री ने चला दी पिस्टल, निशाने पर गोली लगी देख खुश हुए मंत्री
error: Content is protected !!