January 28, 2022
सिटी बस डिपो बना आवारा मवेशियों का चारागाह
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. जिन मवेशियों को गोठान में रखने की व्यवस्था की गई वे ज्यादातर सड़को में घूम रहे हैं। नगर निगम के कोनी स्थित डिपो में आवारा मवेशियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। एक तरह से आवारा मवेशियों सीटी बस डिपो चारागाह बन गया है।
कोरोना काल के कारण सिटी बसों के संचालन को अनुमति नहीं मिली है, यहां रखे गए बस कबाड़ में तब्दील हो रहे है। शीट, टायर सहित अन्य जरुरी पाट्स खराब हो रहे हैं। कचरा उठने वाली गाड़ियों को भी यहां रखा जाता है जिसके चलते कचरा यहां बिखरा रहता हैं। आवारा मवेशी यहां आते जाते रहते हैं।