June 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, ढाबों-होटलों पर बढ़ेगा खर्च
देशभर में महंगाई के बीच होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को एक और झटका लगा है। सोमवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस वृद्धि के बाद कारोबारियों की लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।


