राजकिशोर नगर मोपका मार्ग में सडक़ चौड़ीकरण के लिए बेतरतीब खोदाई से लोग हो रहे हादसे का शिकार

 

बिलासपुर। राजकिशोर नगर और मोपका के बीच चौड़ीकरण के लिए सडक़ के दोनों छोर खोदाई का काम किया जा रहा है। करीब एक माह से किए जा रहे खोदाई के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल के समय पालकों को असुविधा हो रही है।

मालूम हो कि राजकिशोर नगर और मोपका के बीच दिन भर लोग भारी संख्या में आना जाना करते हैं। वहीं इस मार्ग में रात होते ही भारी वाहन चालक अनियंत्रित गति से चलाते हैं। बोर्ड लगाकर चौड़ीकरण करने के लिए यहां सडक़ के दोनों ओर खोदाई की जा रही है। काम बंद होते ही बोर्ड हटा लिया जाता है, हाल ही में यहां गड्ढ़े में धंस कर एक कार पलट गई थी। निर्माण कार्य में की जा रही लापरवाही के कारण दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। इंटरनेट कनेक्शन के लिए बिछाए गए तार भी नष्ट हो रहे है।

राजकिशोर नगर चौक से मोपका चौक के बीच आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे है। सडक़ के दोनों नालियों का निर्माण आधा अधूरा किए जाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है वहीं सडक़ चौड़ीकरण के लिए की जा रही खोदाई के कारण समस्या और बढ़ गई है। रात में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!