नगर निगम में जोन कमिश्नर के तबादले से जनता के कार्यो पर कोई फर्क नहीं पडेगा काम करने के तरिको में बदलाव लाये -कांग्रेस

बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से निगम क्षेत्र के 10 जोन कमिश्नरो को अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। स्थानांतरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि यह ताश के पत्ते फेटने जैसा कार्य है जोन कमिश्नर बदल देने से उस जोन में काम की गति पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला सुशासन तिहार के शिविरो में आये आवेदनों से उजागर हो गया कि जनता की मांग और अपेक्षा के अनुसार कही काम नहीं हो रहा है। शासकीय योजनाओं की चर्चा कर शिविरो में मुख्यमंत्री मंत्री विधायक और महापौर भाषण देते रहे और जनता मूलभूत समस्याओं के लिए मांग पत्र लेकर खड़ी रही जिस पर कोई कार्यवाही आज दिनांक तक अधिकारियों द्वारा नहीं की गई। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा की जो जोन कमिश्नर वर्तमान जोन में काम नहीं कर रहा था वह नये जाने में क्या कार्य करेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि बिलासपुर नगर निगम में वर्तमान महापौर और उनके एमआई सी आपसी टकराव और गुटबाजी में व्यस्त है जनता की मूल कार्यो से उनका कोई संबंध नहीं है कांग्रेस के पार्षद दल के नेता एवं कांग्रेस के पार्षद लगातार सामान्य सभा की बैठक एवं सुशासन तिहार के दौरान उपस्थित होकर जनता की समस्याओ की आवाज उठाते रहे कांग्रेस का संगठन जिला शहर ब्लॉक लगातार निगम का घेराव कर जल समस्या सहित मूलभूत सुविधाओं को उठाते रहे जिसका समाधान निकालते हुए नगर निगम आयुक्त ने स्थानांतरण की सूची जारी की जनता एवं विपक्ष को मुदद्े से भटकाने के लिए सूची जारी की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!