बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्यों के परिवारों में हाल के दिनों में हुए दुःखद निधन पर दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री रुद्राक्ष गोस्वामी के पूज्य पिता स्वर्गीय डॉ. लखन गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रकाश मदने की बहन स्वर्गीय गीता मदने, वरिष्ठ पत्रकार जनाब असद पप्पी जुँजानी की माता मरहूम सादिका इफ्तेखार तथा वरिष्ठ पत्रकार जनाब राजा (सुलेमान) खान की माता मरहूम राज बी. बेगम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उन्हें श्रीहरि नारायण के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त होने की प्रार्थना की।

प्रेस क्लब की ओर से सभी वरिष्ठजनों एवं पत्रकार साथियों से श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ, दिलीप अग्रवाल, हीरा वैष्णव, सालिकराम साहू, राकेश मिश्रा, पवन सोनी, संतोष श्रीवास, तीरथ लहरे, संतोष मिश्रा, विजय दुसेजा, नारायण नोनिया, सन्नू श्रीवास, प्रवीण ठाकुर, मोहम्मद जफर, प्रियंका सिंह, राहुल ठाकुर, शेख असलम, अमित पाटले, जिलाउल्लाह खान, सतीश बाटवे तथा अन्य पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!