June 13, 2026
बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम और नई नौसैनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने अपनी वायु एवं मिसाइल रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के खिलाफ विकसित बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (BMD) प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 10 और 11 जून को लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण कर इस क्षमता का प्रदर्शन किया।
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि परीक्षणों के दौरान दागी गई इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदते हुए आने वाले खतरों को निष्क्रिय कर दिया।


