September 13, 2026
अचानक लापता हो गया 240 यात्रियों से भरा जहाज
रविवार को जावा सागर में 240 लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. वर्गो ट्रांसपोर्ट 8′ नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन जा रहा था. जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे (0330 UTC) रवाना हुआ था, लेकिन खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के जहाज के ऑपरेटर का जहाज से संपर्क टूट गया.


