पोला पर्व के अवसर पर बैल दौड़ साज सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

 

 

 

बिलासपुर. आदर्श युवा मंच द्वारा 26 वर्ष में परंपरा अनुसार पोला पर्व के अवसर पर भगवान नंदी के स्वरूप किसान द्वारा लाये गए बैलों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि सुशांत शुक्ला दिलीप लहरिया विधायक गण रहे अतिथियों ने बैलों की आरती और पूजा अर्चना की पश्चात मंचीय कार्यक्रम हुआ अतिथियों का स्वागत किया गया और अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने आदर्श युवा मंच के आयोजन की सराहना की और बैलों की पूजा करते हुए कहा कि भगवान के पास नंदी के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है अगर नंदी प्रसन्न है तो भगवान भी प्रसन्न होंगे मैं किसानों के सुख समृद्धि की कामना करता हूं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए सभी किसान साथियों को बैल मालिकों को इस परंपरा को जीवित रखने में सहयोग करने के लिए बधाई दी सुशांत शुक्ला ने कहा कि कृषि हमारे देश का आर्थिक आधार है और बैल कृषि का आर्थिक आधार है सुशांत शुक्ला ने आदर्श युवा मंच से निवेदन किया कि आने वाले वर्ष में इस आयोजन को साइंस कॉलेज मैदान में एक उत्सव के रूप में चालू किया जाए जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक हो क्योंकि बच्चे ना बैल के बारे में जान पा रहे हैं ना गाय के बारे में जान पा रहे हैं बच्चों को बैलों का महत्व जानने के लिए उत्सव की आवश्यकता है इसलिए आयोजन को साइंस कॉलेज मैदान में किया जाए पूरी तरह से विधायक के रूप में आप सब के साथ खड़ा रहूंगा उन्होंने पोला पर्व की सबको बधाई दी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजन पिछले 26 वर्षों से हो रहा है मैं पिछले 10 सालों से लगातार आ रहा हूं यह आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की का आयोजन है किसान हमारे देश के आर्थिक आधार हैं किसानो की खुशहाली से ही हमारा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है इसलिए नंदी और बैल की पूजा का महत्व बढ़ जाता है उन्होंने बधाई दी. कार्यक्रम में विधायकों के साथ अभय नारायण राय  सीमा पांडे प्रमोद नायक संजय दुबे राजेंद्र शुक्ला गुरुजी विमल मरावी मनीष अग्रवाल प्रशांत सिंह आशू शर्मा समीर अहमद अमर बजाज देवेंद्र सिंह बाटू अरविंद शुक्ला भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष महेश दुबे टाटा ने किया कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार लाल  श्रीवास एवं उनकी टीम मन भवरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों ने सराहा कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव शुक्ला कृष्ण मुरारी दुबे अनिल गुलहरे नीरज सोनी वीरेंद्र सिंह ठाकुर भोलू ठाकुर गोविंद गुप्ता अभिषेक मिश्रा केशव वाजपेई नरेंद्र उसराठे शैलेंद्र उरमालिया राकेश सेलर का कैलाश ठाकुर अमित शुक्ला मनीष साहू आदि का विशेष योगदान रहा दर्शकों की उपस्थिति उपस्थिति रही.

 

साज सज्जा में प्रथम पुरस्कार परदेसी मरकाम लिंगिया डीह के बैल को मिला दुतीय पुरस्कार अशोक साहू माता चौराहा के बैल को मिला तृतीय पुरस्कार नर्मदा साहू मोपका को प्राप्त हुआ.

बैल दौड़ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मोपका के नर्मदा साहू को मिला द्वितीय पुरस्कार लिंगिया डीह के मझ ला साहू को मिला पतृतीय पुरस्कार रामकुमार बहतराई को प्राप्त हुआ.

स्कूल 8 बैल मलिक इस प्रतियोगिता में शामिल हुए सुरेश साहू लक्ष्मी निषाद अशोक साहू अन्नू गुप्ता रोहित कौशिक आयुष गुप्ता समीर साहू परदेसी मरकाम लक्ष्मी निषाद को भी शन्तिवना पुरस्कार प्रदान किया गया

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *