प्रशासनिक फेरबदल, रामेश्वर बने जिला शिक्षा अधिकारी

 

बिलासपुर। राज्य शासन ने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिलासपुर जिले को नया जिला शिक्षा अधिकारी सौंप दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुभवी शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान डीईओ विजय टांडे का तबादला कर दिया गया है। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का पद संभालने के साथ ही रामेश्वर जायसवाल के सामने सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गति लाने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!