श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया गया

 

गुरुद्वारा को कलकत्ता के कारीगरों से सजवाया गया

बिलासपुर। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश पूरब समुह साध संगत और गुरुवारा को श्रध्दा और उत्साह के साथ गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद मे मनाया गया। जिसमे बिलासपुर व आसपास की संगत उपस्थित रहे।

प्रकाश पूरब को मुख रखकर पंज प्यारे साहिबान की अगवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती के साथ सुबह 4 बजे पंजाबी कालोनी गेट दयालबंद से समुह साध किर्तन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर के दरबार हाल में पहुंचे। रास्ते समुह साध ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी पंज प्यारे साहिबान और साथ संगत जी का पंजाबी कालोनी गेट से गुरुद्वारा दयालबंद तक रेड कार्पेट फूलो की बरखा आतिश बाजी के साथ स्वागत किया। पंज प्यारे साहिबान की अगवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश दयालबंद पहुंचने उपरंत अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह जी द्वारा संपूर्ण आशा दी वार किर्तन रुपी पाठ किया। समुह साध संगत में चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया।

गुरुद्वारा को कलकत्ता के कारीगरों से सजवाया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दयालबंद को कलकत्ता के कुशल कारीगरो द्वारा ताजे गुलाब फूलों से अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर में गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले पूरब पर सुबह 11 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। हुजुरी रागी जत्था गुरूसिंघ दयालबंद, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह जी हाजरी भरकर समुह साध संगत जी को किर्तन से निहाल किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *