प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूर्ण बिदाई
बिलासपुर. एक ऊपरी हवा का चक्र चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिणी तटीय उड़ीसा- उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास उसके अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में कल दिनांक 14 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।