VIDEO : मल्लिकार्जुन खडग़े को कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर दी बधाई
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप में निर्वाचित हुए मलिकार्जुन खडग़े की जीत से कांग्रेसियों में भारी उत्साह का माहौल है। दीवाली से पूर्व ही दीवाली जैसा उत्साह कांग्रेसियों में देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जीत की सूचना मिलते ही कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और बड़े पदाधिकारियों ने मिलकर खुशी जाहिर की। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस भवन पहुंचे कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिये सालों बाद चुनाव हुआ है। योग्य उम्मीदवार को कांग्रेसियों ने अध्यक्ष के पद पर बिठाया है। कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।
मल्लिकार्जुन खडग़े को 7,897 मत और डॉ शशि थरूर को 1,072 मत मिले। अमान्य वोट- 416 थे। कांग्रेस अध्यक्ष भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही खडग़े के अनुभव का कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। बहरहाल शहर व राज्य में खडग़े की जीत को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है।