संभाग स्तरीय संगोष्ठी आज

बिलासपुर. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 26 नवंबर संविधान दिवस से 6 दिसम्बर 2021 तक संविधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा इसी कड़ी में 5 दिसम्बर रविवार को दोपहर 1 बजे से भाजपा कार्यालय करबला रोड, बिलासपुर में मोर्चा द्वारा संभाग स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रहेंगे। तथा विशेष रूप से कार्यक्रम में छ.ग. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, सांसद अरूण साव, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तुरी विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक  रजनीश सिंह, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डे उपस्थित रहेंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने बताया कि संगोष्ठी में बिलासपुर जिला, जांजगीर चांपा जिला, कोरबा जिला, रायगढ़ जिला, मुंगेली जिला एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!