May 2, 2024

डॉ. चरणदास महंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन। डॉ महंत ने कहा कि, जब कभी मराठा साम्राज्य की बात आती है तो सबसे पहले शिवाजी महाराज का नाम सामने आता है। शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। वीर शिवाजी एक बहादुर, बुद्धिमान और निडर मराठा शासक थे। शिवाजी एक धर्मपरायण हिन्दू शासक थे तथा वह धार्मिक सहिष्णु भी थे। शिवाजी महाराज एक बेहतरीन योद्धा ही नहीं बल्कि एक बुद्धिमान शासक भी थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य में जाती भेद ख़त्म कर दिया था। भारत में छत्रपति शिवाजी ने सर्वप्रथम नौसेना का निर्माण किया था. शिवाजी के सत्कर्मों की बदौलत उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post VIDEO : रायगढ़ में नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला…राजस्व अधिकारी संघ और अधिवक्ता संघ आमने सामने, पूरे राज्य में चल रहा विरोध प्रदर्शन
Next post भाजपा को छत्तीसगढ़ में कानून का राज रास नहीं आ रहा : कांग्रेस
error: Content is protected !!