भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की भी नहीं हो रही शासन प्रशासन में सुनवाई: संजय पानिकर

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। भाजपा सरकार में शासन प्रशासन के लोग मनमर्जी कर रहे हैं। सरेराह हुए चोरी के मामले में भी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अगर ऐसा हो रहा है तो आम नागरिकों का भगवान ही मालिक है। भयमुक्त शहर में अगर पुलिस प्रशासन के लोग निष्पक्ष काम नहीं करेंगे तो माहौल खराब होना तय है। उक्त बातें भाजपा के सदस्य संजय पानिकर ने कही। उन्होंने निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी जैसे संगीन मामले में अपराधी को पकडऩा तो मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। दरअसल दयालबंद निवासी भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता संजय पानिकर पूर्व माह में दीपावली पर्व के दौरान पूजा का सामान खरीदने पुरान बस स्टैंड गये हुए थे। इस दौरान एक संदेही युवक निकट पहुंचा और चालाकी से उनका मोबाइल फोन सैमसंग अल्ट्रा एस-5 चोरी भाग निकला। पल भर में हुए इस घटना से संजय पानिकर जैसे अवगत हुए उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी से सहायता की मांग की। इस के बाद उन्होंने एरिया में लगे सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से उक्त संदेही युवक की पहचान भी कर ली। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अभी तक मोबाइल चोरी करने वाले युवक को पकड़ा नहीं जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज संजय पानिकर ने नगर निगम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। इसके बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो और न ही किसी तरह की अप्रिय वारदात न हो सके। मोबाइल चोरी के इस मामले में सारा सबूत देने के बाद भी पुलिस द्वारा चोर को नहीं पकडऩा समझ से परे हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान की थी सूची

चोरी की घटना का शिकार हुए श्री संजय पानिकर ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद वे पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उनके द्वारा जी तोड़ मेहनत करके पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए 700 से 800 लोगों को जोड़ा गया था। किंतु मोबाइल चोरी हो जाने के बाद भी उनके मेहनत पर पानी फिर गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!