भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा किया गया फाग प्रतियोगिता का आयोजन


बिलासपुर. भगवान परशुराम सेवा समिति के द्वारा ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा में महिलाओं के फाग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर की महिला फाग मंडलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नाचते गाते फाग की प्रस्तुति दी। इसमें पुरस्कार की व्यवस्था स्वर्गीय सुरेश तिवारी धर्मजयगढ़ की स्मृति में उनके भाई महेश तिवारी सरजू बगीचा द्वारा विजयी समितियों को दिया गया।


कार्यक्रम का आयोजन श्वेता अवस्थी के द्वारा किया गया। अंतिम में जजो के निर्णय के आधार पर पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से राजा अवस्थी, राहुल अवस्थी, सुदेश दुबे, अमित तिवारी,मनीष तिवारी, अंकुश चौधरी,शाश्वत तिवारी, प्रांजल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!