चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया

 

मुंगेली। पथरिया अंतर्गत एक ग्राम की चार 11 साल की नाबालिक लड़की जो स्कूल में पढ़ाई करने  के बाद घर वापस नहीं पहुंची थी। जिसकी शिकायत पथरिया थाना में की गई।खबर पाकर एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल साइबर सेल और पुलिस को अलर्ट करके खोजबीन शुरू की।
इसी बीच एसपी के निर्देश पर आसपास के जिले में भी नाकेबंदी करके संदेही नाबालिग लड़कियों की बारीकी से तलाश शुरू की गई।

इसमें एसपी भोजराम पटेल भी खुद नाबालिग लड़कियों को खोजने निकले,रात भर नाबालिग लड़कियों को  मुंगेली पुलिस ने मुंगेली और बिलासपुर के  तत्परता से खोजबीन की।जिसमें पुलिस को चारों संदिग्ध नाबालिग लड़कियों के बारे में पता चला की बिलासपुर के बस स्टैंड में मिलते जुलते नाबालिग लड़कियों को देखा गया है। सूचना पाकर मुंगेली एसपी भोजराम पटेल खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!