May 13, 2024

VIDEO : गोल्ड मेडल प्राप्त बालिका को किया गया सम्मान से वंचित, कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. पांचवी अंतर्राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल विजेता शहर की बेटी को खेल विभाग के अधिकारियों ने कूट रचना कर मिलने वाले सम्मान से वंचित कर दिया गया। उनके स्थान पर सिल्वर मैडल प्राप्त खिलाडिय़ों का सम्मान करा दिया गया। अपने साथ हुए इस व्यवहार की शिकायत कर बालिका ने कलेक्टर गुहार लगाई है कि उसका भी सम्मान किया जाये।

चिंगराजपारा सुभाष चौक में रहने वाली खुशी विजय ने बताया कि पांचवी अंतराष्ट्रीय कराते चैपिशनशिप 2022 का आयोजन युनाइटेड शोतोकान कराते-टु इंडिया के तत्वाधान में 07 से 9 जनवरी को विशाखापट्टनम के स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में किया गया जिसमें विश्व के 9 देशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इस स्पर्धा में बिलासपुर से कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और भारत की ओर से छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व किया। स्पर्धा के दौरान काता और कुमीते फाइट में खुशी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 इवेंट जीत लिया। इस जीत में उन्हें प्रथम स्थान मिला व गोल्ड मैडल से नवाजा गया। किंतु 26 जनवरी 2022 को उसके साथ भेदभाव करते हुए खेल विभाग के अधिकारियों ने सिल्वर मैडल विजेताओं को मेजर ध्यानचंद से सम्मानित करवा दिया। अपने साथ हुए इस व्यवहार से आहत खुशी विजय ने कलेक्टर बिलासपुर से आग्रह करते हुए सम्मान दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कमिश्नर ने की विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों में प्रगति की समीक्षा
Next post विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री को किया गया आमंत्रित
error: Content is protected !!