निशु पाण्डेय को सदभाव पत्रकार संघ छग ने दी श्रद्धांजलि
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सद्भाव पत्रकार संघ ने जांजगीर-चांपा जिले के जिला कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार चित्रभानु पांडेय की पुत्री स्व. निशु पाण्डेय को श्रद्धांजलि दी। 23 वर्षीय निशु पाण्डेय की असमय हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सदभाव पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हाउस में 17 मई को दोपहर दो शोक सभा आयोजित की थी। इस शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, पंकज खण्डेलवाल, दीपक शर्मा, अनिल श्रीवास, कमल महंत, सुनील प्रसाद, सतीष प्रसाद, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रीना गोस्वामी आदि उपस्थित थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता ने निशु शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के लिये दुख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से कामना की। इस दौरान सभी पत्रकारों ने मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।