May 13, 2024

निशु पाण्डेय को सदभाव पत्रकार संघ छग ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सद्भाव पत्रकार संघ ने जांजगीर-चांपा जिले के जिला कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार  चित्रभानु पांडेय की पुत्री स्व. निशु पाण्डेय को श्रद्धांजलि दी। 23 वर्षीय निशु पाण्डेय की असमय हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सदभाव पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हाउस में 17 मई को दोपहर दो शोक सभा आयोजित की थी। इस शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, पंकज खण्डेलवाल, दीपक शर्मा, अनिल श्रीवास, कमल महंत, सुनील प्रसाद, सतीष प्रसाद, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रीना गोस्वामी आदि उपस्थित थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता ने निशु शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के लिये दुख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से कामना की। इस दौरान सभी पत्रकारों ने मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि अंतरण समारोह जीपीएम जिला के मुख्य अतिथि होंगे अटल श्रीवास्तव
Next post सिरगिट्टी में 270 के एल टंकी का हुआ सफल परीक्षण, वार्ड 10 के रहवासियों को मिलेगा लाभ
error: Content is protected !!