September 10, 2022
छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का जी आर चंद्रा ने किया पदभार ग्रहण
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण संघ प्रमुख संरक्षक श्री यादव एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति जल संसाधन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर रायपुर के सभागृह में किया गया।पदभार ग्रहण करते प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी गठित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष के 11 प्रदेश महामंत्री 5 प्रदेश कोषाध्यक्ष 01 प्रदेश प्रवक्ता 01 प्रांतीय सचिव 12 प्रांतीय संगठन सचिव 8 तथा 28 केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति विभागीय , प्रांतीय संयोजक 6 तथा संभागीय अध्यक्ष 04 सहित कुल 76 सदस्यों का कार्यकारिणी गठित कर आदेश जारी किया गया।इसी के साथ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए, जिला शाखा बिलासपुर के निर्वाचन का घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी के रूप में तत्कालीन परिवहन विभाग के संयोजक श्री ललित पांडे को चुनाव अधिकारी बनाते हुए 18 सितंबर 2022 दिन रविवार को जिला शाखा अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु तिथि निर्धारित किया गया है।आज रायपुर राजधानी में रायपुर जिला शाखा रायपुर के तत्वाधान में श्री रामचंद्र टांडी जिला अध्यक्ष के द्वारा श्री अजय तिवारी जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और श्री विजय झा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया उक्त कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गणेश राम चंद्रा जी के द्वारा प्रदेश के समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीl आज के कार्यक्रम में संघ के प्रमुख संरक्षक श्री पी आर यादव जी, विजय झा ,अजय तिवारी, आलोक जाधव, जगत मिश्रा. सुन्दर सिंग, उमेश मुदलियार ,रामचंद्र टांडी, जेपी उपाध्याय आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे।