निर्दलीय प्रत्याशी नेतराम साहू ने अटल श्रीवास्तव के समर्थन में नाम वापस लिया
छ.ग. जनता कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला आज भी जारी रहा
बिलासपुर. कोटा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आज गौरेला ब्लाॅक में सघन जनसंपर्क किया। ग्राम खोड़री, मड़ावनडाड़, कोटारिया डाड़, पीपर खूटी बांधघाट पीड़ा, आमाडोर, केंवची, गोहरखेड़ा, ठेंगाडाड़ आदि गांवों में पहुंचकर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कमेटियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस जनों को लेकर मतदाताओं से घर-घर संपर्क किया। संपर्क के दौरान मतदाताओं का भरपूर आर्शीवाद और समर्थन मिलता रहा। अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मतदाताओं से अपील की कि 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार ने अनेक जन कल्याणी काम किये। तेंदु पत्ता संग्रहकों को 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से बालिकाओं का स्वास्थ्य पर ध्यान देना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, वन अधिकार पटटा, ग्राम सभाओं को अधिकार, पेशा कानून बनाकर लागू करना जिससे आदिवासी और वनवासी भाईयों के हितो की रक्षा करना जैसे कार्य किये। अटल श्रीवास्तव ने मतदाताओं से कहा कि छ.ग. बनने के बाद से ही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाने की मांग जनता करती रही। किसी भी मुख्यमंत्री ने जन भावना का आदर नहीं किया। सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला बनाकर जन भावना का सम्मान किया। गौरेला-पेण्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा दिया। छोटे-छोटे काम को लेकर आमजनों को बिलासपुर आना पड़ता था। जिला बनने स,े नगर पालिका बनने से समग्र विकास हो रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समक्ष ग्राम नेवारी बहरा ने जनपद सदस्य संतराम भानू अपने समस्त समर्थकों एवं साथियों के साथ छ.ग. जनता कांग्रेस जोगी से नाता तोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया एवं अटल श्रीवास्तव को विजयी बनाने का संकल्प लिया। संतराम भानू ने कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकान बन रही हैं। किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेभरपूर काम किया और पुनः 2023 के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। इसलिए पुनः कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अटल श्रीवास्तव को कोटा विधायक बनाना होगा जिससे कोटा का सर्वांगीण विकास होगा।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान 5 सालों में प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय भूपेश बघेल की सरकार है जिसने सभी वर्गाें के लिए काम किया, लेकिन कोटा में कांग्रेस का विधायक नहीं होने से बहुत सारे जनता के काम शासन तक नहीं पहुंच पाये। कोटा विधायक ने विकास कार्यो की ओर ध्यान नहीं दिया। अब कोटा की जनता कांग्रेस का विधायक बनाकर, बनने वाली 2023 की कांग्रेस की सरकार में अपने हिस्सेदारी निश्चित करेंगी।
अटल श्रीवास्तव के साथ आज दौरे पर बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के साथ सभाओं को संबोधित किया और जनता से कोटा से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश में पुनः भरोसे की सरकार, कांग्रेस की सरकार, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की जनता से बनाने की अपील की।
आज के जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष उत्तम साहू, ब्लाॅक अध्यक्ष अमोल पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश साहू, प्रदीप दुबे (उप सरपंच), शंकर साहू, मनोज साहू, सहारा बेगम, जिला पंचायत सदस्य संगीता करश्याल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
निर्दलीय प्रत्याशी नेतराम साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में अपना नाम वापस लिया, नेतराम साहू ने बताया कि वे जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष, रतनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष के रूप में मैंने काम किया था। कोटा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था लेकिन मैंने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में किये गये घोषणाओ को देखकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के व्यक्तित्व मृदुभाषा शैली, भविष्य में कोटा विधानसभा सर्वांगीण विकास की सम्भावना को देखते हुए, मैं कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहा हूं। उनके साथ उनके सहयोगी महावीर साहू, कृष्णा साहू, अनिल श्रीवास, बहोर साहू, भीखम प्रसाद साहू, शिव कुमार साहू, सहदेव साहू, हेमचंद साहू, नंदकुमार साहू, समारू राम साहू, धन्नू राम साहू, भगवानदीन साहू, विनोद साहू ने भी अपना समर्थन दिया।