कोल व्यापारी के घर आईटी की छापामार कार्रवाई
बिलासपुर। बिलासपुर फील ग्रुप पर राज्य इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय व कोल डिपो कार्यालयों के दस्तावेजों की जांच की गई। कोयले से आय व व्यय के बारे में लेखा जोखा का जायजा लिया गया है। फील ग्रुप के डायेरक्टर से लेकर अन्य जिम्मेदारों के बैंक खातों की जानकारी ली गई है। आरोप है कि कोयला बेचने की आड़ में करोड़ों रुपए का टैक्स जमा नहीं किया गया है।
गुरुवार को राज्य की इनकम टैक्स की टीम ने फील ग्रुप के एमडी प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कॉर्पोरेट दफ्तर और रामा वल्र्ड स्थित मकान में दबिश दी। अचानक सुबह से आईटी की टीम को देखकर ग्रुप के डायरेक्टर से लेकर अधिकारी, कर्मचारी सेमत कोयला व्यापारियों के बीच हडक़ंप मच गया। आईटी के अफसर दरवाजा बंद करके घंटों दस्तावेजों की तलाशी ली। ग्रुप के अधिकारी से लेकर सभी कर्मचारियों के बैंक डिटेल्स भी खंगाले। एक दिन में कितने हजार टन कोयला का सप्लाई किया जा रहा है। ये सभी बिंदुओं पर पूछतााछ की गई है। करीब पांच घंटे आईटी के अफसरों ने तलाशी ली। इसके बाद सभी कोल डिपो स्थित कार्यालय भी पहुंचे। वहां कोयला लेकर आने वाली गाडिय़ों के रिकॉर्ड को खंगाला गया।


