समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए लारेल्स फाउंडेशन को मिला तिरंगा अवार्ड

बिलासपुर। लारेल्स फाउंडेशन को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवार्ड कारगिल युद्ध में श्री दीपचंद जिन्होंने अपने दोनों पैर व एक हाथ गंवा दिये उनके हाथों अवार्ड मिला। लारेल्स फाउंडेशन से ए के कंठ, चंद्र किशोर प्रशाद, सात्त्विक सराफ, प्रशांत सिंह, कविता केडिया, जिग्यासा सराफ,गीता दुबे,मेघा केडिया, सविता गंधर्व,अंजली साहु प्रमिल खरे सदस्य उपस्थित थे। समाज सेवा में तत्पर रहेंगे इसकी जानकारी अध्यक्ष एवं फाउंडर सपना सराफ ने दी। इस संस्था द्वारा समय समय पर जनहित में कार्य किए जाते हैं।
लारेल्स फाउंडेशन समाज सेवा के रूप में समर्पित संस्था है। संस्था द्वारा समय समय पर जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए काम किया जाता है। उत्कृष्ठ कार्य के लिए तिरंगा अवार्ड जो मिला उससे संगठन में जुड़े लोगों को नई ऊर्जा मिल रही है। मालूम हो यह संस्था गरीब लड़के-लड़कियों का विवाह भी कराती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!