October 3, 2023
लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल ने संयुक्त तत्वाधान में कराया भंडारे का आयोजन
बिलासपुर. सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लियों क्लब बिलासपुर कैपिटल के सयुंक्त तत्वाधान मे आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 8.00 बजे गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 550 लोग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर क्लब जनक लायन उत्तम अग्रवाल, माइक्रो चेयर पर्सन लायन डॉ केके श्रीवास्तव, क्लब सचिव लायन अनिता दीवान, लायन डॉ लव श्रीवास्तव,डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन एन एस चंदेल, डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन उत्तम उपाध्याय, और लायन सुखनंदन साहू की उपस्थिति रही।