April 26, 2025
ईरान के बंदर अब्बास शहर में भीषण विस्फोट
ईरान के बंदर अब्बास शहर में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, धमाका बंदर अब्बास शहर के रजेई बंदरगाह पर हुआ है। किस वजह से ये विस्फोट हुआ है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में 406 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है।