लूटपाट करने वाले युवक को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ा, एक फरार
बिलासपुर. घटना का विवरण- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजीव कौशिक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनाक 02.09.2026 को अपने दोस्त निरंजन कौशिव व राज केंवट के साथ मोटर सायकल में गतौरा कोलवाशरी ड्यूटी जा रहा था कि शाम करीबन 05.40 बजे करो रेल्वे अडर ब्रिज के नीचे पहुंचा था कि उसी समय फरहदा की ओर से आ रही स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रोक कर अपने स्कूटी के डिक्की से एक धारदार चाकू निकाल कर चाकू दिखाकर गाली गलौज करते हुए राज केंवट के आईफोन मोबाईल को छिनने लगा तब प्रार्थी एवं उनके साथियो के द्वारा विरोध करने पर दोनों अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू से वार कर राज केंवट आईफोन कपनी किमती 40000 रू को लूट कर वहां से भाग गये थे मारपीट करने से प्रार्थी राजीव कौशिक एवं उसके साथी निरंजन कौशिक राज केंवट के गर्दन एवं बाये भुजा में चोटो आयी थी।
घटना दिनांक से ही फरार 02 अज्ञात आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार पता-तलाश की जा रही थी। मामले की गंभीरता को थाना मस्तूरी पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर की टीम द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए जगह-जगह सी सी.टी.व्ही फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के एक आरोपी तक पहुँचकर आरोपी राजकुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी शिवम पिता कांति निवासी देवरीडीह थाना तोरवा के साथा मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार चाकू तथा लूटा गया एक एप्पल कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 04.09.2026 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा । मामले की एक अन्य आरोपी शिवम फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।


