नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की सार्वजनिक जमीनों को कौडिय़ों के दाम बेचा गया। पूरे पांच साल में कांग्रेस शासन काल में जो भ्रष्टाचार किया गया है उसकी जांच कराई जाएगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा से जो लोग बागी हुए हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं कांग्रेसी साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। महापौर प्रत्याशी के लिए पार्षद प्रत्याशी वोट नहीं मांग रहे हंै। स्मार्ट सिटी परियोजना में काम पूरा नहीं किया जा सका जिसके चलते केन्द्र व राज्य शासन से मिलने वाली राशि नहीं मिल सकी। कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को देखते हुए आम जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जीताने का मन बना लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के पार्षद और महापौर प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!