February 12, 2026
नए लेबर कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी बंद, कई सेवाओं पर असर
चंडीगढ़/नयी दिल्ली. नए श्रम कानूनों के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन सहित विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठन देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 समेत देश के कई शहरों में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से लेबर लॉ वापस लेने की मांग की।
संयुक्त मंच का दावा है कि 30 करोड़ श्रमिक इस आम हड़ताल से जुड़े हैं। बैंकिंग, बीमा, डाक, परिवहन और बिजली सेवाओं पर आंशिक असर पड़ा है। केरल में जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने हड़ताल को समर्थन दिया। श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Related Posts
हैदराबाद में जन्मीं गजाला हाशमी बनीं वर्जीनिया की उपराज्यपाल
भारत में PUBG Mobile का Comeback! 2021 स्प्रिंग स्प्लिट के लिए Registration शुरू


