June 20, 2022
दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने की तैयारी शुरू
बिलासपुर. राष्ट्रीय अखिल भारतीय लवणकार समुदाय के नेतृत्व में दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित सामाजिक रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रगतिशिल नोनिया समाज तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को तिफरा में सामाजिक बैठक हुई। बैठक में दिल्ली जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों ने रैली के शामिल होने के लिए सहमति दी है। अध्यक्ष देवव्रत लोनिया, संरक्षक विश्वनाथ नोनिया ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को गणना पत्र, सामजिक प्रतिक चिन्ह वितरण किया। अभी दिल्ली रैली की समय तय नहीं हुआ है। केंद्रीय स्तर पर समय तय कर सूचना दी जाएगी। अध्यक्ष देवव्रत लोनिया ने बताया कि दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के नोनिया, लोनिया समाज के लोग भारी संख्या में जाने की तैयारी कर रहे हैं। व्यवस्था जुटाने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी गांव-गांव जाकर सामाज के लोगों को जानकारी देंगे और दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे। बैठक में खरौद, तिफरा, परसदा, कया, गुड़ी, नरगोड़ा, मोपका, नौरंगपुर, घुटकू गांव से सामजिक सदस्य शामिल हुए।