शादी का झांसा देकर किया बलात्कार
बिलासपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया निवासी देवकिरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर की दिनांक 06.01.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की जिसमे पीडिता के साथ हेमंत यादव द्वारा शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीडिता दिनांक 05.12.2025 को हेमन्त यादव के घर ग्राम परसदा (भ) गयी जहाॅ हेमंत यादव की माॅ बोडसरहिन और उसके मामा रामकुमार यादव के द्वारा जातिगत गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिये और शादी करने से इंकार कर दिये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश प्राप्त कर फरार आरोपी हेमंत यादव की पतासाजी कर लोकेशन चरौदा भिलाई ज्ञात होने पर टीम रवाना कर आरोपी के मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 05.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अजाक श्री डी.आर. टण्डन, निरीक्षक अवनीश पासवान, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे आरक्षक संतोष मरकाम व म.आर. सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही।


