स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

 

बिलासपुर. सुबह 6 से 8 बजे लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल, पतंजलि योग समिति बिलासपुर, लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य, टीम मानवता एवं डिवाइन हुंमिनिटी के सयुंक्त तत्वाधान मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं स्वछता कर्मियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे क्लब बिलासपुर कैपिटल के अध्यक्ष MJF ला. डॉ. लव श्रीवास्तव के द्वारा सभी को तिरंगा पिन के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। स्वच्छता कर्मियों को माला, नारियल एवम प्रमाणपत्र वितरण कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे देश भक्ति गीत की प्रस्तुति लायन सुबोध नेम, लायन एवम कोषाध्यक्ष संतोष आचारी, लायन लव श्रीवास्तव एवम रानी इत्यादि द्वारा दी गयी। कार्यक्रम सरस्वती कुंज नेहरू नगर बिलासपुर। में रखा गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल  वरिष्ठ राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति थे। विशिष्ट अथिति
ला.स्वेता शास्त्री  (ZC), विशिष्ट अथिति श्री बाल गोविन्द अग्रवाल , मिडिया प्रभारी पतंजलि योग समिति विशिष्ट अथिति गोविन्द तिवारी
भारत स्वाभिमान अध्यक्ष आदि विशेष रूप से आमंत्रित किये गए थे। सभी के द्वारा महात्मा गांधी  के प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। दीप प्रज्वलित किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गया गया। प्रोग्राम डायरेक्टर क्लब संरक्षक ला.डॉ.के.के.श्रीवास्तव थे जो कि जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति भी हैं। बड़ी संख्या में लें सदस्य उपस्थित थे। जिसमें लायन संतोष निषाद, लायन देवेंद्र चंद्रवंशी, लायन सचिन निगम, लायन निशेष वर्मा, लायन Dr पी के sharma, लायन उत्तम उपाध्याय, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन सुबोध नेमा इत्यादि उपस्थित थे। अन्य सदस्यों में रानी, सुकृता, ज्योति यादव,श्रेया पांडेय, प्रगति श्रीवास, मालती साहू, अनमोल दुबे, संगीत, गौरी बहन, दीपाली इत्यादि सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!