निगम के छः कर्मचारी सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए

बिलासपुर.  महापौर  रामशरण यादव की घोषणा के अनुरूप नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान किया गया है। पूर्व में 48 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई थी, इसी क्रम में नगर निगम के 06 उच्च श्रेणी लिपिकों को सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। दृष्टि सभा कक्ष में महापौर  रामशरण यादव,सभापति  शेख नजीरूद्दीन और आयुक्त  अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में  राजेश देवांगन,  अनुराधा श्रीवास, अब्दुल हफीज खान,  संतोष सोनी,  राजेश वर्मा एवं  रमेश सिंह चैहान को सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर,सभापति एवं आयुक्त द्वारा पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी गई तथा उद्बोधन में पदोन्नत हुए कर्मचारियों से अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की उम्मीद जताई। उपरोक्त कार्याक्रम में एमआईसी सदस्य  राजेश शुक्ला,  अजय यादव,  पुष्पेन्द्र साहू,  सीताराम जायसवाल,  मनीष गढ़ेवाल एवं   सुरेश टंडन,  रामप्रकाश साहू,  सीमा घृतेश तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!