विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर याद कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज़ाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए दी श्रद्धांजलि। डॉ महंत ने कहा कि, आज़ादी के 3 साल बाद 1950 में हमारे देश में संविधान लागू होने के बाद उन्हें देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित किया गया था। श्री महंत कहा कि, राजेन्द्र प्रसाद जी एक ईमानदार, निष्ठावान एवं उच्च विचारों वाले महान शख्सियत थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी बेहद शांत और निर्मल स्वभाव वाले राजनेता थे, जो कि सादा जीवन, उच्च विचार की नीति में विश्ववास रखते थे, इसके साथ वे महात्मा गांधी जी के विचारों से काफी प्रभावित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *