अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम


रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव को विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2021 बुधवार को शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


दिनांक 14 अक्टूबर 2021 गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात्रि 8.20 बजे विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रहेंगे उपस्थित : 14 अक्टूबर 2021 गुरूवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आहुत किया गया है। इस अवसर पर बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!