नंबर प्लेट में गड़बड़ी वाले वाहनों को पेट्रोल देना किया बंद
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से तेल की किल्लत बढ़ी
बिलासपुर। ईंधन की किल्लत को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंपों में अवैध या फर्जी नंबर प्लेट के वाहनों को पेट्रोल-डीजल देना बंद करा दिया गया है। दावा किया जा रहा है इससे पेट्रोल की बचत होगी। साथ ही आने वाले कुछ समय तक पेट्रोल की कमी भी नहीं होगी। पेट्रोल की खपत को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। किसी भी पेट्रोल पंप में संदिग्ध नंबर के वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। जिससे कच्चा तेल की सप्लाई प्रभावित है। इस वजह से डीजल-पेट्रोल से लेकर घरेलू गैस सिलेंडर का आयात पहले से कमी आई है। वर्तमान में देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई में गिरावट देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को सिलेंडर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालंकी अभी पेट्रोल-डीजल में कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन जिला प्रशासन ने भविष्य में पेट्रोल-डीजल की कमी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अवैध नंबर प्लेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देना बंद कर दिया है। ताकि पेट्रोल की खपत में कमी आए और ज्यादा से ज्यादा पंपों पर पेट्रोल-डीजल जमा रहे।
Related Posts
अभाविप ने किया “कारोना कल, आज और कल” विषय का आयोजन
मोबाइल मेडिकल यूनिट का जायजा लेने मेयर पहुँचे सभापति के वार्ड, 5 माह में 36983 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ लिया


